नामकुम : फ्लाइओवर निर्माण में असमर्थता जतायी

सोदाग में सांसद, विधायक के साथ डीआरएम की बैठक नामकुम : डीआरएम विजय कुमार गुप्ता, सांसद रामटहल चौधरी, विधायक रामकुमार पाहन, बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष आरती कुजूर की मंगलवार को सोदाग के ग्रामीणों के साथ बैठक हुई. डीआरएम ने रेलवे द्वारा सोदाग में फ्लाइओवर के निर्माण के प्रति असमर्थता जाहिर की. वहीं सांसद ने […]

सोदाग में सांसद, विधायक के साथ डीआरएम की बैठक
नामकुम : डीआरएम विजय कुमार गुप्ता, सांसद रामटहल चौधरी, विधायक रामकुमार पाहन, बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष आरती कुजूर की मंगलवार को सोदाग के ग्रामीणों के साथ बैठक हुई.
डीआरएम ने रेलवे द्वारा सोदाग में फ्लाइओवर के निर्माण के प्रति असमर्थता जाहिर की. वहीं सांसद ने ग्रामीणों की मांग को जायज ठहराते हुए पथ निर्माण के अभियंताओं से सर्वे कराने व फ्लाइओवर के प्रस्ताव को सरकार को भेजने की बात कही. ताकि उसका निर्माण सरकार के मद से ही कराया जा सके.
मौके पर मुखिया पार्वती तिग्गा, गणेश तिग्गा, प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह, संजय महतो, संजय सिंह, फागु तिग्गा, अंजली लकड़ा, मोती सिंह बड़ाइक उपस्थित थे. ज्ञात हो कि सोदाग पंचायत में फ्लाइअोवर व फाटक निर्माण की मांग को लेकर स्थानीय जन प्रतिनिधियों ने रेलवे के वरीय पदाधिकारियों को पत्र लिखा था. जिसे लेकर स्थल निरीक्षण के लिए डीआरएम कार्यालय से मंगलवार को समय दिया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >