रांची : एनआरएचएम संघ ने किया घेराव

रांची : झारखंड राज्य एनआरएचएम अनुबंध कर्मचारी संघ के सदस्यों ने शुक्रवार को निदेशक प्रमुख कार्यालय का घेराव किया.एनआरएचएम अनुबंध कर्मचारी संघ से जुड़े राज्य भर के मल्टी परपस वर्कर्स (एमपीडबल्यू) पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत सुबह 10 बजे ही आरसीएच परिसर पहुंच गये तथा स्वास्थ्य निदेशालय का मुख्य द्वार जाम कर दिया. घेराव से […]

रांची : झारखंड राज्य एनआरएचएम अनुबंध कर्मचारी संघ के सदस्यों ने शुक्रवार को निदेशक प्रमुख कार्यालय का घेराव किया.एनआरएचएम अनुबंध कर्मचारी संघ से जुड़े राज्य भर के मल्टी परपस वर्कर्स (एमपीडबल्यू) पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत सुबह 10 बजे ही आरसीएच परिसर पहुंच गये तथा स्वास्थ्य निदेशालय का मुख्य द्वार जाम कर दिया. घेराव से सुबह 10 बजे से शाम 4.30 बजे तक कोई पदाधिकारी न तो निदेशालय भवन में प्रवेश कर सका अौर न ही अंदर जा सका कोई पदाधिकारी बाहर निकल सका. करीब 2.30 बजे संघ के प्रतिनिधिमंडल की वार्ता निदेशक प्रमुख से हुई.
संघ की मांग पर कार्रवाई के लिए एक कमेटी गठित करने पर सहमति बनी है. इसमें प्रभारी निदेशक डॉ एसके सिंह को अध्यक्ष तथा डॉ एलएनपी बाड़ा, डॉ राकेश दयाल, विभाग के अवर सचिव दिनेश सिंह तथा संघ के अध्यक्ष राहुल रताप सिंह को सदस्य बनाया गया है. यह कमेटी 24 सितंबर को पहली बैठक कर संघ की मांगों पर अपनी रिपोर्ट देगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >