रांची : झारखंड हाइकोर्ट के जस्टिस अनंत बिजय सिंह की अदालत में मंगलवार को विधायक चंपई सोरेन के निर्वाचन को चुनौती देनेवाली चुनाव याचिका पर सुनवाई हुई. अदालत में मामले की सुनवाई के दाैरान तत्कालीन रिटर्निंग ऑफिसर की ओर से गवाही दर्ज कराने में असमर्थता जतायी गयी. उनकी अोर से समय देने का आग्रह किया गया.
अदालत ने आग्रह को स्वीकार करते हुए मामले की अगली सुनवाई के लिए 26 सितंबर की तिथि निर्धारित की. उल्लेखनीय है कि प्रार्थी गणेश महली ने चुनाव याचिका दायर की है. उन्होंने प्रतिवादी विधायक चंपई सोरेन के निर्वाचन को चुनाैती दी है. प्रार्थी ने मतगणना में गड़बड़ी करने का आरोप लगाया है.
