चेकिंग में Rs 1.15 लाख वसूला जुर्माना

ओवरलोडिंग के कारण पांच डंपर रांची-टाटा रोड से जब्त रांची : डीटीओ संजीव कुमार ने शुक्रवार को एनएच-33 के टाटा-रांची मार्ग पर वाहनों का जांच अभियान चलाया. इस दौरान कई वाहनों में खामियां पायी गयी. साथ ही पांच हाइवा डंपरों को ओवरलोडिंग के आरोप में पकड़ा गया. पकड़े गये हाइवा डंपरों में से चार डंपर […]

ओवरलोडिंग के कारण पांच डंपर रांची-टाटा रोड से जब्त

रांची : डीटीओ संजीव कुमार ने शुक्रवार को एनएच-33 के टाटा-रांची मार्ग पर वाहनों का जांच अभियान चलाया. इस दौरान कई वाहनों में खामियां पायी गयी. साथ ही पांच हाइवा डंपरों को ओवरलोडिंग के आरोप में पकड़ा गया. पकड़े गये हाइवा डंपरों में से चार डंपर को नामकुम थाना के सौंप दिया गया. जबकि एक वाहन को दशम फॉल थाना के हवाले किया गया. इसके अलावा रोड परमिट, ड्राइविंग लाइसेंस व प्रदूषण संबंधी खामियों को लेकर दर्जनभर से अधिक वाहनों पर जुर्माना लगाया गया. तीसरे दिन चलाये गये वाहन जांच अभियान के दौरान वाहन चालकों से 1.15 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया. वाहनों संचालकों को सभी दस्तावेज दुरुस्त रखने का निर्देश दिया गया. डीटीओ ने कहा कि सड़क पर गाड़ियों को निकालने के पूर्व सभी प्रकार के कागजातों को दुरुस्त कर लें. अभी लगातार जिला के विभिन्न स्थानों पर वाहनों की चेकिंग की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >