रांची : हेहल-चापुटोली सड़क रैयतों को जारी किया गया नोटिस

रांची : एनएच-23 (इटकी रोड) से हेहल होते हुए चापुटोली मार्ग के रैयतों को अब जल्द ही मुआवजा का भुगतान होगा. सड़क निर्माण के लिए जिन रैयतों की जमीन ली गयी है, उन्हें नोटिस किया गया है. सेक्शन 11 की अधिसूचना जारी कर दी गयी है. नोटिस के बाद रैयतों की जो आपत्तियां आयेंगी, उसका […]

रांची : एनएच-23 (इटकी रोड) से हेहल होते हुए चापुटोली मार्ग के रैयतों को अब जल्द ही मुआवजा का भुगतान होगा. सड़क निर्माण के लिए जिन रैयतों की जमीन ली गयी है, उन्हें नोटिस किया गया है. सेक्शन 11 की अधिसूचना जारी कर दी गयी है.
नोटिस के बाद रैयतों की जो आपत्तियां आयेंगी, उसका निराकरण जिला भू-अर्जन कार्यालय द्वारा किया जायेगा. पथ निर्माण विभाग से भू-अर्जन की राशि प्राप्त होने पर रैयतों को भुगतान किया जायेगा. भू-अर्जन की राशि का आकलन भी किया जा रहा है.
जानकारी के मुताबिक इस सड़क का काम करीब डेढ़ साल से चल रहा है. रैयती की जमीन पर काम तो हो रहा है, लेकिन अभी तक उन्हें भू-अर्जन की राशि का भुगतान नहीं हुआ है. इसे लेकर कई बार रैयतों ने आवाज उठाया है. मुआवजा की मांग को लेकर काम भी बंद करवाया था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >