रांची : सीसीएल को-अॉपरेटिव क्रेडिट सोसाइटी लि के नवनिर्वाचित निदेशकों के नामों की घोषणा हो गयी है. पांच सितंबर को हुए चुनाव सह आम सभा के बाद चुनाव संचालन पदाधिकारी सह सहायक निबंधक सहयोग समितियां, दिव्य नारायण सिंह ने यह घोषणा की है.
सोसाइटी के निदेशक पद के लिए हुए इस चुनाव में संजय कुमार सरकार, पंचम मुंडा, अश्विनी कुमार चौधरी व शशि सोरेन आजाद को निदेशक (अनारक्षित, महिला-पुरुष), नीलम कुमारी व सीमा सहाय निदेशक (महिला सामान्य) तथा अलका कुजूर व शीला लिंडा को निदेशक (महिला, आरक्षित) पद के लिए चुना गया है.
