एचइसी में 50 अधिकारियों की होगी बहाली

रांची. एचइसी में 50 अधिकारियों की बहाली की जायेगी. जिन 50 पदों पर बहाली होगी उसमें उप प्रबंधक के 19, प्रबंधक के 12 और वरीय प्रबंधक के लिए 19 पद शामिल है. इन पदों पर एचआरए, लॉ विभाग और वित्त विभाग के लिए बहाली होगी. इस संबंध में प्रबंधन ने विज्ञापन निकाला है. जिसमें आवेदन […]

रांची. एचइसी में 50 अधिकारियों की बहाली की जायेगी. जिन 50 पदों पर बहाली होगी उसमें उप प्रबंधक के 19, प्रबंधक के 12 और वरीय प्रबंधक के लिए 19 पद शामिल है. इन पदों पर एचआरए, लॉ विभाग और वित्त विभाग के लिए बहाली होगी. इस संबंध में प्रबंधन ने विज्ञापन निकाला है.

जिसमें आवेदन देने की अंतिम तिथि 30 जून रखा गया है. आवेदन एचइसी के अधिकारियों के अलावा दूसरे संस्थान के अधिकारी भी दे सकते हैं. इन पदों के लिए एचइसी के वहीं अधिकारी आवेदन दे सकते है, जो आवेदन देने वाले पदों से एक पद नीचे और कम से कम चार वर्ष उस पद पर कार्य करने का अनुभव हो.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >