सिकिदिरी : गांवों में हाथी का उत्पात मकई की फसल रौंदी

सिकिदिरी : क्षेत्र के ग्रामीण शनिवार की रात हाथी के उत्पात से परेशान रहे. कुटे पंचायत के मुटा, भेलवाटोली व चाडू पंचायत के वनलोटवा के ग्रामीण रात भर दहशत में रहे. हाथी ने बारी में लगी मकई को रौंद कर नष्ट कर दिया है. वहीं मुटा गांव निवासी नागेश्वर महतो के घर का दरवाजा तोड़ […]

सिकिदिरी : क्षेत्र के ग्रामीण शनिवार की रात हाथी के उत्पात से परेशान रहे. कुटे पंचायत के मुटा, भेलवाटोली व चाडू पंचायत के वनलोटवा के ग्रामीण रात भर दहशत में रहे. हाथी ने बारी में लगी मकई को रौंद कर नष्ट कर दिया है.
वहीं मुटा गांव निवासी नागेश्वर महतो के घर का दरवाजा तोड़ कर धान खा गया. सुबह में हाथी कुटे जंगल की अोर जाते देखा गया. ग्रामीणों का कहना था कि विभाग का कोई भी पदाधिकारी गांव में हुई क्षति का जायजा लेने नहीं पहुंचा. इधर, वनपाल अशोक कुमार ने बताया कि हाथी भगाने के लिए वन सुरक्षा समिति को टॉर्च व पटाखा दिया गया है. क्षतिपूर्ति के लिए अंचलाधिकारी को लिखित सूचना देने की बात कही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >