राजस्वकर्मी के वेतन से हर माह काटा जायेगा 15 हजार

रांची. उपायुक्त राय महिमापत रे रांची शहर अंचल के राजस्व कर्मचारी अरविंद कुमार के वेतन से 15 हजार रुपये की कटौती करने का आदेश दिया है. यह राशि उनके वेतन से हर माह काटी जायेगी. इन पर आरोप है कि वे अपनी मां का भरण-पोषण सही तरीके से नहीं करते हैं. इसके खिलाफ कर्मचारी की […]

रांची. उपायुक्त राय महिमापत रे रांची शहर अंचल के राजस्व कर्मचारी अरविंद कुमार के वेतन से 15 हजार रुपये की कटौती करने का आदेश दिया है. यह राशि उनके वेतन से हर माह काटी जायेगी. इन पर आरोप है कि वे अपनी मां का भरण-पोषण सही तरीके से नहीं करते हैं.
इसके खिलाफ कर्मचारी की मां ने शिकायत की है. शिकायत के आधार पर जिला प्रशासन ने इसकी जांच करायी, तो इस���ी पुष्टि हो गयी. अरविंद कुमार को उनके पिता रामेश्वर प्रसाद (तत्कालीन आपूर्ति निरीक्षक) के सेवा काल में निधन के बाद अनुकंपा पर नौकरी दी गयी थी. उनकी मां प्रमीला देवी ने खुद ही पुत्र को नौकरी देने पर सहमति दी थी. नियमों के अनुसार अनुकंपा पर यदि पुत्र को नौकरी दी जाती है, तो उसे नियुक्ति के समय एक शपथपत्र दाखिल कर बताना पड़ता है कि वह अपनी माता का उचित तरीके से भरण पोषण करेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >