रांची : प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता लाल किशोरनाथ शाहदेव ने कहा है कि चीन को भारत का कट्टर दुश्मन बताते हुए उसकी निंदा करने वाले मुख्यमंत्री रघुवर दास पूरा कुनबा लेकर चीन चले गये हैं. उनकी यात्रा के हिडेन एजेंडा का खुलासा होना चाहिए. श्री शाहदेव ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा दिल्ली में राहुल गांधी पर चीन के रास्ते कैलाश मानसरोवर जानेवाली जैसी धार्मिक यात्रा पर सवाल उठाते हैं. लेकिन, वह भूल जाते हैं कि उनकी ही पार्टी के मुख्यमंत्री चीन यात्रा पर जा रहे हैं
कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि संबित पात्रा को मुख्यमंत्री से पूछना चाहिए कि भारतीय सैनिकों पर वार करने वाले चीन के राजनेताओं, उद्यमियों और पूंजीपतियों से मिलने सरकारी खर्च पर चीन क्यों जा रहे हैं.
