आज से जुड़ेंगे नये मतदाताओं के नाम

आज से शुरू होगा मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण कार्य, 31 अक्तूबर तक चलेगा रांची : मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण एक सितंबर से शुरू हो जायेगा. इस दौरान मतदाता सूची में एक जनवरी 2019 को 18 साल पूरे करनेवाले मतदाता के नाम भी शामिल किये जायेंगे. मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य 31 अक्तूबर तक […]

आज से शुरू होगा मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण कार्य, 31 अक्तूबर तक चलेगा

रांची : मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण एक सितंबर से शुरू हो जायेगा. इस दौरान मतदाता सूची में एक जनवरी 2019 को 18 साल पूरे करनेवाले मतदाता के नाम भी शामिल किये जायेंगे. मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य 31 अक्तूबर तक चलेगा. पुनरीक्षण के दौरान मतदाता सूची से नाम हटाने, त्रुटियों को दूर करने व आवासीय पता भी बदले जा सकेंगे. यही नहीं, जिन मतदाताओं का नाम दो स्थानों पर है, वह एक स्थान से अपना नाम भी हटा सकते हैं. जिनकी मृत्यु हो चुकी है, उनके नाम भी हटाये जायेंगे.
इसके लिए बीएलओ से संपर्क कर संबंधित फॉर्म ले सकते हैं. फॉर्म भर कर बीएलओ या सहायक निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय में जमा किया जा सकता है. पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत मतदान केंद्रों पर 16 सितंबर और सात अक्तूबर को विशेष अभियान चलाया जायेगा. दिव्यांग मतदाताओं से फॉर्म लेने के लिए संबंधित बीएलओ उनके घर जायेंगे. इसके लिए अनुमंडल निर्वाचन शाखा ने हेल्प लाइन नंबर भी 0651- 2212842 जारी कर दिया गया है.
बीएलओ का प्रशिक्षण आज से
मतदाता पुनरीक्षण कार्य के लिए सभी बीएलओ को एक सितंबर को प्रशिक्षण भी दिया जायेगा. प्रशिक्षण में रांची, हटिया, खिजरी और कांके विधानसभा के बीएलओ शामिल होंगे. प्रशिक्षण दिन के तीन से पांच बजे तक चलेगा. प्रशिक्षण समाहरणालय के बी-ब्लॉक के कमरा संख्या 212 में दिया जायेगा. प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने वालों के खिलाफ नियमों के तहत कार्रवाई की जायेगी.
त्रुटियों में सुधार भी किया जायेगा
बीएलओ या सहायक निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय में जमा किये जायेंगे आवेदन
दिव्यांग मतदाताओं के घर जाकर फॉर्म भरवायेंगे संबंधित क्षेत्र के बीएलओ
अनुमंडल निर्वाचन शाखा ने हेल्प लाइन नंबर 0651-2212842 जारी किया

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >