इंजन फेल, देर से आयी लोहरदगा-रांची पैसेंजर

रांची : लोहरदगा-रांची पैसेंजर (58652) का इंजन शुक्रवार को फेल हो गया. इससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई. लोहरदगा से रांची आने के क्रम में पिस्का के पास पहुंचते ही ट्रेन के इंजन ने काम करना बंद कर दिया. पायलट ने काफी प्रयास किया, लेकिन इंजन चालू नहीं हुआ. इसके बाद इसकी सूचना रेलवे के […]

रांची : लोहरदगा-रांची पैसेंजर (58652) का इंजन शुक्रवार को फेल हो गया. इससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई. लोहरदगा से रांची आने के क्रम में पिस्का के पास पहुंचते ही ट्रेन के इंजन ने काम करना बंद कर दिया. पायलट ने काफी प्रयास किया, लेकिन इंजन चालू नहीं हुआ. इसके बाद इसकी सूचना रेलवे के वरीय अधिकारियों को दी गयी. बाद में रांची से दूसरा इलेक्ट्रिक इंजन भेजा गया, जो ट्रेन को लेकर रांची पहुंचा. इंजन फेल होने के कारण ट्रेन 1:10 घंटा पिस्का में ही रुकी रही. इस कारण यात्रियों को ट्रेन में ही बैठना पड़ा. ट्रेन सुबह 9.25 बजे रांची पहुंची.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >