रांची : भाजपा नेता समेत कई लोग झामुमो में हुए शामिल

रांची : भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मंत्री कुदुस अंसारी समेत ओरमांझी प्रखंड के कई कार्यकर्ता सोमवार को झामुमो में शामिल हुए. कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलायी. मौके पर पार्टी के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय, अभिषेक प्रसाद पिंटू, अंतु तिर्की, मुश्ताक आलम, सुशीला एक्का, रोशन कुमार, अरुण वर्मा […]

रांची : भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मंत्री कुदुस अंसारी समेत ओरमांझी प्रखंड के कई कार्यकर्ता सोमवार को झामुमो में शामिल हुए.
कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलायी. मौके पर पार्टी के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय, अभिषेक प्रसाद पिंटू, अंतु तिर्की, मुश्ताक आलम, सुशीला एक्का, रोशन कुमार, अरुण वर्मा मौजूद थे. झामुमो में शामिल होनेवाले नेताओं ने पार्टी के नीति सिद्धांतों व शिबू सोरेन के नेतृत्व पर आस्था जतायी.
झामुमो की सदस्यता ग्रहण करनेवालों में रोपन उरांव, जया भाई, फौजी भाई, मो सईद, राजन अली, मो सैयद अंसारी, जाकिर अंसारी, सलीम अंसारी, तबरेज खान, सलीम खान, मकबूल अंसारी, आफताब आलम, मोहिद अंसारी, नूर मोहम्मद, मोनिस अख्तर, सरवर अंसारी आदि शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >