रांची : मतदाता पहचान पत्र में लगेंगे रंगीन फोटो, आज से शुरू होगा अभियान

रांची : मतदाता पहचान पत्र में अब रंगीन फोटो लगेंगे. इसके लिये अभियान चलाया जायेगा. अभियान की तिथि की घोषणा कर दी गयी है. रांची जिले में इसको लेकर 23 अगस्त से अभियान चलेगा. जिन मतदाताओं के मतदाता पहचान कार्ड में फोटो साफ नहीं है वह भी अपना फोटो बदल सकते हैं. सभी बीएलओ को […]

रांची : मतदाता पहचान पत्र में अब रंगीन फोटो लगेंगे. इसके लिये अभियान चलाया जायेगा. अभियान की तिथि की घोषणा कर दी गयी है. रांची जिले में इसको लेकर 23 अगस्त से अभियान चलेगा. जिन मतदाताओं के मतदाता पहचान कार्ड में फोटो साफ नहीं है वह भी अपना फोटो बदल सकते हैं.
सभी बीएलओ को निर्देश दिया गया है कि वो घर-घर जाकर मतदाताओं का फोटो लें. यही नहीं, मतदान केंद्रों पर भी कैमराके साथ टीम माैजूद रहेगी, जो मतदाताओं की तस्वीर खींचेगी. रांची समाहरणालय के ब्लॉक बी के कमरा संख्या 212 में फोटो खींचा जायेगा.
यह अभियान 23 अगस्त से 11 सितंबर तक चलेगा. इस संबंध में एसडीओ अंजलि यादव ने आदेश जारी किया है. चुनाव आयोग के निर्देश के बाद यह अभियान चलाया जा रहा है. आयोग ने मतदाताओं को गुणवत्तापूर्ण फोटो लगाने का निर्देश दिया है. रांची में कोमोड कंसल्टेंसी को इसकी जिम्मेदारी दी गयी है. वह मतदान केंद्रों पर जाकर फोटोग्राफी करेंगे. साथ ही बीएलओ को माध्यम से घर-घर जाकर भी फोटोग्राफी करेंगे.
कब किन-किन मतदान केंद्रों पर होगी फोटोग्राफी
वार्ड 1-12 – 23 से 26 अगस्त
वार्ड 13-24 – 27 से 30 अगस्त
वार्ड 25- 38 – 31 अगस्त से 03 सितंबर
वार्ड 37- 48 – 04 से 07 सितंबर
वार्ड 49- 53 – 08 से 11 सितंबर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >