रांची : धुर्वा पुलिस ने रिंग रोड में ट्रक लूटने व तुपुदाना में स्कूटी लूट कर एक युवक को गोली मारने के आरोप में छह अारोपियों को हिरासत में लिया है़
गौरतलब है कि तीन दिन पहले तीन लुटेरों ने कोलकाता से राजस्थान जा रहे पैकर्स एंड मूवर्स के राजस्थान निवासी ट्रक चालक मो मुश्ताक को गोली मारकर ट्रक लूटने का प्रयास किया था़ लेकिन चालक व खलासी के विरोध करने पर अपराधी फरार हो गये थे़ वहीं तुपुदाना में एक युवक को गोली मार कर इन अपराधियों ने उसकी स्कूटी लूट ली थी़ दोनों मामलों में धुर्वा थाना व तुपुदाना ओपी में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी़
