रांची : कोकर की महिला को हुआ डेंगू व चिकनगुनिया, रिम्‍स में भर्ती

रांची : राजधानी में डेंगू और चिकनगुनिया के मरीजों की संख्या कम होने का नाम नहीं ले रही है. सोमवार को कोकर की एक महिला को डेंगू और चिकनगुनिया होने की पुष्टि हुई है. महिला का इलाज रिम्स के आइसोलेशन वार्ड में चल रहा है. वहीं खूंटी की रहनेवाली एक छात्रा को भी डेंगू की […]

रांची : राजधानी में डेंगू और चिकनगुनिया के मरीजों की संख्या कम होने का नाम नहीं ले रही है. सोमवार को कोकर की एक महिला को डेंगू और चिकनगुनिया होने की पुष्टि हुई है. महिला का इलाज रिम्स के आइसोलेशन वार्ड में चल रहा है. वहीं खूंटी की रहनेवाली एक छात्रा को भी डेंगू की पुष्टि हुई है. छात्रा रांची में रह कर पढ़ाई करती है. छात्रा का इलाज भी रिम्स के आइसोलेशन वार्ड में चल रहा है. इधर, रिम्स के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में सोमवार को 148 ब्लड सैंपल की जांच की गयी. जांच में 48 में चिकनगुनिया व चार में डेंगू की पुष्टि हुई है.
इधर, हिंदपीढ़ी की मोती मस्जिद स्थित क्षेत्र में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया. इसमें सदर अस्पताल की टीम ने 122 लोगों को परामर्श दिया. वहीं छह संदिग्ध मरीजों के ब्लड सैंपल की जांच की गयी. ब्लड सैंपल को जांच के लिए रिम्स के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में भेजा गया. हाल के िदनों में चिकनगुनिया के मामलों में कुछ कमी आयी थी. पर, अचानक कई और ब्लड सैंपल पॉजीटिव पाये गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >