एलिवेटेड रोड के लिए चाहिए डेढ़ एकड़ जमीन

पास जमीन लेनी पड़ेगी रांची : रातू रोड में एलिवेटेड रोड के निर्माण के लिए करीब डेढ़ एकड़ जमीन लेनी होगी. पिस्का मोड़, रातू रोड चौक व कचहरी के पास की जमीन लेनी होगी. तीनों जगहों पर जंक्शन बनाना है. ऐसे में यहां कुछ जमीन की जरूरत पड़ेगी. अन्य जगहों पर जमीन लेने की जरूरत […]

पास जमीन लेनी पड़ेगी
रांची : रातू रोड में एलिवेटेड रोड के निर्माण के लिए करीब डेढ़ एकड़ जमीन लेनी होगी. पिस्का मोड़, रातू रोड चौक व कचहरी के पास की जमीन लेनी होगी. तीनों जगहों पर जंक्शन बनाना है. ऐसे में यहां कुछ जमीन की जरूरत पड़ेगी.
अन्य जगहों पर जमीन लेने की जरूरत नहीं है. ऐसा सर्वे में पाया गया है. यह प्रयास किया गया है कि एलिवेटेड रोड निर्माण के लिए कम से कम जमीन लेनी पड़े. ऐसे में एलिवेटेड रोड की चौड़ाई भी कम की गयी है. शुरू में इसे फोर लेन बनाना था, लेकिन ज्यादा भू-अर्जन की स्थिति को देखते हुए फैसला बदला गया और तीन लेन का एलिवेटेड रोड बनाने का फैसला लिया गया.
विचाराधीन है टेंडर : इस योजना का टेंडर विचाराधीन है. एनएचएआइ ने एलिवेटेड रोड के निर्माण के लिए टेंडर आमंत्रित किया था.
अभी तक टेंडर नहीं खोला गया है. टेंडर निष्पादन होने के बाद एलिवेटेड रोड निर्माण की दिशा में कार्रवाई की जायेगी. जानकारी के मुताबिक, केंद्र सरकार ने पिस्का मोड़ से रातू रोड चौक होते हुए कचहरी तक एलिवेटेड रोड बनाने की योजना को स्वीकृति दी थी. इसके काम की जिम्मेवारी एनएचएआइ को दी गयी है. एनएचएआइ ने डीपीआर तैयार करा कर इसका टेंडर जारी किया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >