रांची :अरगोड़ा चौक पर लगा स्मृति चिह्न तोड़ने पर हंगामा

रांची :अरगोड़ा चौक पर शहीद वीर बुद्धू भगत की स्मृति चिह्न तोड़ने पर शनिवार को विवाद हो गया. इस घटना से आक्रोशित लोग वहां जुट गये और 3.30 बजे से हंगामा करने लगे. लोगों ने सड़क जाम कर दिया और गलत करनेवालों की पहचान कर कार्रवाई की मांग करने लगे. सूचना मिलने पर पुलिस भी […]

रांची :अरगोड़ा चौक पर शहीद वीर बुद्धू भगत की स्मृति चिह्न तोड़ने पर शनिवार को विवाद हो गया. इस घटना से आक्रोशित लोग वहां जुट गये और 3.30 बजे से हंगामा करने लगे. लोगों ने सड़क जाम कर दिया और गलत करनेवालों की पहचान कर कार्रवाई की मांग करने लगे. सूचना मिलने पर पुलिस भी वहां पहुंची. लोगों को समझा-बुझा कर शांत करने का प्रयास किया.
लेकिन लोग कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे. पुलिस ने जब मामले में जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब शाम के 5.30 बजे हंगामा शांत हुआ. पुलिस के अनुसार मामले में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है. प्राथमिकी अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज की जायेगी. अनुसंधान के दौरान आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जायेगी.
स्मृति चिह्न तोड़े जाने पर आक्रोश व्यक्त किया
रांची : अरगोड़ा चौक पर लगे वीर बुद्धू भगत की स्मृति चिह्न तोड़े जाने पर केंद्रीय सरना समिति की ओर से आक्रोश व्यक्त किया है. केंद्रीय सरना समिति के महासचिव संतोष तिर्की ने कहा है कि 19 अगस्त को अरगोड़ा के पाहन शिबू तिग्गा एवं सामाजिक संगठनों की उपस्थिति में विधि विधान से पुन: पत्थलगड़ी की जायेगी.
उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानी वीर बुद्धू भगत के नाम पर की गयी पत्थलगड़ी को तोड़ने की कोशिश हमारे पूर्वजों के इतिहास को मिटाने की साजिश है. समिति की ओर से प्रशासन से मांग की गयी है कि जल्द से जल्द इस घटना में शामिल लोगों पर कार्रवाई की जाये.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >