रांची : मंत्री की मंजूरी से बन सकेगी विद्यार्थियों के लिए भ्रमण योजना

रांची : मुख्यमंत्री शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम के तहत सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए आयोजित विभिन्न राज्यों की भ्रमण योजना की मंजूरी शिक्षा मंत्री देंगी. वह राज्य परियोजना निदेशक की अध्यक्षता में गठित समिति की अनुशंसा पर भ्रमण योजना को स्वीकृति प्रदान करेंगी. अब तक मुख्यमंत्री की अनुमति से ही भ्रमण योजना का निर्धारण किया […]

रांची : मुख्यमंत्री शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम के तहत सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए आयोजित विभिन्न राज्यों की भ्रमण योजना की मंजूरी शिक्षा मंत्री देंगी. वह राज्य परियोजना निदेशक की अध्यक्षता में गठित समिति की अनुशंसा पर भ्रमण योजना को स्वीकृति प्रदान करेंगी. अब तक मुख्यमंत्री की अनुमति से ही भ्रमण योजना का निर्धारण किया जाता था.
गत वर्ष निर्धारित रूट हटिया न्यू जलपाईगुड़ी दार्जिलिंग के बदले हटिया कोलकाता भुवनेश्वर पुरी तथा हटिया यशवंतपुर बेंगलुरु मैसूर के छह दिवसीय भ्रमण के बदले आइआरसीटीसी के सुझाव के आलोक में सात दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम हुआ था. रूट परिवर्तन के लिए कैबिनेट की अनुमति लेनी पड़ी थी.
इसके बाद फैसला किया गया कि वर्ष 2018-19 या उसके बाद के वर्षों में रूट अथवा दिवस या स्थान परिवर्तन की स्थिति उत्पन्न होने पर विभागीय मंत्री की मंजूरी से काम किया जा सकेगा. इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >