रांची़ : बरियातू थाना की पुलिस ने गुरुवार को जोड़ा तालाब स्थित इंद्रप्रस्थ कॉलोनी के एक घर में गुप्त सूचना पर छापेमारी की. पुलिस ने तीन किलो गांजा के साथ भरत यादव व रमेश यादव (दोनों भाई) को गिरफ्तार किया है़
दोनों गांजा की पुड़िया बना कर बाजार में बेचते थे़ दोनों बिहार के रोहतास जिले के रहनेवाले हैं. दोनों ने पुलिस को बताया कि बाइक सवार व्यक्ति उन्हें गांजा की आपूर्ति करता है़ गांजा बिहार से लाया जाता है़ पुलिस दोनों भाइयों की निशानदेही पर गांजा की आपूर्ति करनेवाले बाइक सवार की तलाश में छापेमारी कर रही है़ दोनाें भाइयों से पुलिस पूछताछ कर रही है़ शुक्रवार को दाेनों को जेल भेजा जायेगा.
