पिस्कानगड़ी : 380 बतखों की मौत, विधायक ने लिया जायजा

पिस्कानगड़ी : नगड़ी के बांधटोली स्थित दिलीप कुमार महतो के फार्म हाउस में 380 बतख के बच्चे की मौत हो गयी. जबकि 120 बतख के बच्चे अभी जीवित हैं. हालांकि इस बतखों की मौत पर संशय बरकरार है. दिलीप के अनुसार किसी अन्य व्यक्ति के द्वारा मुझे परेशान करने की नियत से बतखों को जहर […]

पिस्कानगड़ी : नगड़ी के बांधटोली स्थित दिलीप कुमार महतो के फार्म हाउस में 380 बतख के बच्चे की मौत हो गयी. जबकि 120 बतख के बच्चे अभी जीवित हैं. हालांकि इस बतखों की मौत पर संशय बरकरार है.
दिलीप के अनुसार किसी अन्य व्यक्ति के द्वारा मुझे परेशान करने की नियत से बतखों को जहर दिया गया है. उसके अनुसार लगभग एक लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है. घटना की सूचना पर नगड़ी पुलिस पहुंची और मृत बतख को फाॅरेंसिक जांच के लिए भेज दिया.
दोपहर में हटिया विधायक नवीन जायसवाल दिलीप के फार्म हाउस पहुंचे और घटना की जानकारी ली. उन्होंने दिलीप को 5000 रुपये का अार्थिक सहयोग किया. घटना की सूचना पर भाजपा की सीमा शर्मा, जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष बिनोद तिर्की, धुचू तिर्की, सांसद प्रतिनिधि हेमंत केसरी, मून साहू, जेम्स बोन खलखो, राजस्व कर्मचारी जयराम उरांव आदि लोग घटनास्थल पर गये और जायजा लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >