रांची : हरिहर सिंह रोड में रविवार रात 11 केवी लाइन पर पेड़ की डाली गिर जाने के कारण चार घंटे तक बिजली बंद हो गयी थी. विभाग के अधिकारी ने कहा कि उक्त डाली को हटाकर बिजली बहाल कर दी गयी.
उन्होंने कहा कि आधे इलाके में सुबह सात बजे बिजली बहाल कर दी गयी थी, जबकि पूरे इलाके में आठ बजे सुबह बिजली बहाल कर दी गयी. मोरहाबादी सब स्टेशन के कृष्णापुरी इलाके में ट्रक के धक्के से सोमवार की सुबह पोल गिर जाने के कारण बिजली गुल हो गयी थी. फिलहाल इस पोल को नहीं बदला गया. दूसरे पोल से उपभोक्ता को बिजली उपलब्ध करा दी गयी है.
उस इलाके में सर्विस तार टूटने को लेकर आपसी विवाद भी हो गया था, जिसे शांत करा दिया गया है. इधर, आइटीआइ सब स्टेशन के सभी फीडर से स्थानीय खराबी को दूर करने के कारण थोड़ी देर के लिए बिजली बंद हुई थी. वहीं, रांची के कई अन्य इलाके में बिजली की आपूर्ति सामान्य रही. कुछ इलाके में स्थानीय खराबी को दूर करने के कारण उपभोक्ता को बिजली नहीं मिली.
वहीं सुबह में हो रही बारिश के कारण कई इलाके में सोमवार को लाइन मरम्मत सहित अन्य कार्य नहीं किया गया. वहीं मंगलवार को इसका मरम्मत सहित अन्य कार्य किया जायेगा. जिस कारण से बिजली बंद रहेगी.
