रांची : एबीवीपी ने दिया धरना पुनर्परीक्षा लेने की मांग

रांची : अभाविप ने सोमवार को डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विवि के वीसी के कक्ष के सामने धरना दिया. वनस्पति शास्त्र विभाग के सेमेस्टर चार के एक पेपर में 50 % विद्यार्थियों के फेल हो जाने को लेकर धरना दिया गया. एबीवीपी की विवि इकाई के अध्यक्ष भागवत कुमार ने मांग की कि इन छात्रों […]

रांची : अभाविप ने सोमवार को डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विवि के वीसी के कक्ष के सामने धरना दिया. वनस्पति शास्त्र विभाग के सेमेस्टर चार के एक पेपर में 50 % विद्यार्थियों के फेल हो जाने को लेकर धरना दिया गया. एबीवीपी की विवि इकाई के अध्यक्ष भागवत कुमार ने मांग की कि इन छात्रों की परीक्षा फिर से ली जाये. कहा कि इस विषय को लेकर तीन दिन पहले भी वीसी डॉ एसएन मुंडा से मुलाकात की गयी थी़
इसके बाद भी विवि प्रशासन इस मामले में टालमटोल कर रहा है. कुलपति कक्ष के सामने धरने पर बैठे परिषद के सदस्यों और विद्यार्थियों ने नारेबाजी भी की. कुलपति ने आश्वासन दिया कि दो दिनों के अंदर इस विषय को लेकर परीक्षा विभाग की बैठक आयोजित की जायेगी और उचित निर्णय लिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >