रांची : संगठन का जायजा लेने आज रांची आयेंगे आरपीएन सिंह

रांची : प्रदेश कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह व सह प्रभारी उमंग सिंघार पांच अगस्त को रांची आयेंगे. नेताद्वय सात अगस्त तक रांची में रहेंगे. आठ अगस्त को जमशेदपुर और नौ अगस्त को चाईबासा जायेंगे. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी राजेश ठाकुर बताया कि झारखंड प्रभारी आरपीएन सिंह, सह प्रभारी उमंग सिंघार एवं प्रदेश अध्यक्ष […]

रांची : प्रदेश कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह व सह प्रभारी उमंग सिंघार पांच अगस्त को रांची आयेंगे. नेताद्वय सात अगस्त तक रांची में रहेंगे. आठ अगस्त को जमशेदपुर और नौ अगस्त को चाईबासा जायेंगे.
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी राजेश ठाकुर बताया कि झारखंड प्रभारी आरपीएन सिंह, सह प्रभारी उमंग सिंघार एवं प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार पांच अगस्त को जोनल को-अॉर्डिनेटर, विधानसभा प्रभारियों, जिलाध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे. अब तक संगठन को मजबूत करने के लिए उठाये गये कदम की जानकारी लेंगे. सात अगस्त को प्रेस क्लब में मीडिया एवं कम्यूनिकेशन विभाग द्वारा आयोजित बैठक लक्ष्य-2019 में भाग लेंगे.
बैठक में राज्य भर से आये जोनल प्रवक्ता, प्रदेश प्रवक्ता एवं मीडिया पैनलिस्ट को उनके कार्य एवं दायित्व के संबंध में बताया जायेगा. आठ अगस्त को कांग्रेस भवन रांची में शक्ति एेप लांच करेंगे. इसके माध्यम से सदस्यता अभियान को गति प्रदान की जायेगी. दोपहर में श्री सिंह जमशेदपुर के लिए रवाना होंगे. नौ अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस के दिन कांग्रेस द्वारा राज्यव्यापी आदिवासी अधिकार दिवस मनाया जा रहा है.
आरपीएन सिंह, उमंग सिंघार एवं डॉ अजय कुमार चाईबासा में आदिवासी अधिकार दिवस के अवसर पर चाईबासा जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे. देर शाम रांची लौटकर दिल्ली के लिए प्रस्थान होंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >