रांची : चिकनगुनिया-डेंगू ने पैर पसारा तब हरकत में आया निगम, हो रही सफाई

नाली से कचरा उठा, जलजमाव वाले जगहों पर किया गया केमिकल स्प्रे रांची : हिंदपीढ़ी में डेंगू व चिकनगुनिया का मामला सामने आने के बाद नगर निगम हरकत में आ गया है. शनिवार को सुबह से ही कचरे का उठाव किया जा रहा था. नालियों की सफाई करवायी जा रही थी. वहीं नाली के किनारे […]

नाली से कचरा उठा, जलजमाव वाले जगहों पर किया गया केमिकल स्प्रे
रांची : हिंदपीढ़ी में डेंगू व चिकनगुनिया का मामला सामने आने के बाद नगर निगम हरकत में आ गया है. शनिवार को सुबह से ही कचरे का उठाव किया जा रहा था.
नालियों की सफाई करवायी जा रही थी. वहीं नाली के किनारे घास व झाड़ी की भी कटाई करवायी जा रही थी. इतना ही नहीं विभिन्न मोहल्ले में जगह-जगह ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया गया. खासकर जिन नालियों से लंबे समय से पानी की निकासी नहीं हो सकी थी, वहां वार्ड पार्षद साजदा खातून की देखरेख में केमिकल स्प्रे किया गया.
जगह-जगह कचरे का अंबार: प्रभात खबर की टीम ने शनिवार को हिंदपीढ़ी क्षेत्र का दौरा किया. तिवारी टैंक, मोजाहिद नगर में ऐसे कई जगह मिले, जिसे मोहल्ले के लोगों ने डंपिंग यार्ड बना कर रख दिया है.
वर्षों से जमे इस कचरे के ढेर पर न तो नगर निगम की नजर पड़ी है, ओर न ही इस वार्ड के सुपरवाइजर की. इस क्षेत्र के लोगों ने कहा कि आज जब हमारे मोहल्ले में महामारी फैलने वाली है, तो निगम के अधिकारी हरकत में आये हैं. अगर रेगुलर सफाई होती तो आज जो हालात उत्पन्न हुए हैं, वह दिन कभी आता ही नहीं.
क्या कहते हैं मोहल्ले के लोग
लोगों से टैक्स वसूलने में तो नगर निगम आगे है, लेकिन उसे जनता की समस्या से कोई मतलब नहीं है. सफाई व्यवस्था तो पूरी तरह से ध्वस्त हो गयी है.
विलियम टोप्पो
इलाके में मक्खी मच्छरों का प्रकोप बहुत बढ़ गया है. लेकिन नगर निगम न तो यहां फॉगिंग करवाता है ओर न ही केमिकल नालियों में डाला जाता है़ अब स्थिति सामने है़
मो अफरोज आलम
मेयर व नगर आयुक्त कहने को तो पूरे रांची का दौरा कर रहे हैं, अगर उनके पास समय है तो हमारे वार्ड में भी आकर देखें कि इस मोहल्ले के लोग किस परिस्थिति में रह रहे हैं.
नाजिया असलम, पार्षद वार्ड 22
आठ को जाना है हज पर, जांच में मिला डेंगू
डेंगू की चपेट में हिंदपीढ़ी तिवारी स्ट्रीट के रहने वाले व न्यू डेली मार्केट दुकानदार संघ के मो हाशिम भी आ गये हैं. दरअसल, दो अगस्त को मोहल्ले में रिम्स की ओर से जांच शिविर का आयोजन किया गया था. इस शिविर में मो हाशिम ने भी अपने खून की जांच करायी थी.
अगले दिन जब रिपोर्ट आयी, तो उन्हें बताया गया कि जांच में डेंगू होने की पुष्टि हुई है. मो हाशिम ने बताया कि उन्हें आठ अगस्त को हज के लिए रवाना होना है. डॉक्टरों ने कहा है कि डेंगू हो गया है. लगता है अब वे हज यात्रा पर नहीं जा सकेंगे. अब पहले की तुलना में ज्यादा कमजोरी लग रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >