मेन रोड में गाड़ी खड़ी की, तो घंटे के हिसाब से लगेगा चार्ज

रांची नगर निगम ने निकाला टेंडर, जल्द ही पार्किंग की नयी व्यवस्था रांची : रांची नगर निगम जल्द ही मेन रोड में नयी पार्किंग व्यवस्था लागू करने जा रहा है. इसके तहत मेन रोड में खड़े होनेवाले चारपहिया वाहनों से 40 रुपये प्रति घंटे और दोपहिया वाहनों से 10 रुपये प्रति घंटे की दर से […]

रांची नगर निगम ने निकाला टेंडर, जल्द ही पार्किंग की नयी व्यवस्था

रांची : रांची नगर निगम जल्द ही मेन रोड में नयी पार्किंग व्यवस्था लागू करने जा रहा है. इसके तहत मेन रोड में खड़े होनेवाले चारपहिया वाहनों से 40 रुपये प्रति घंटे और दोपहिया वाहनों से 10 रुपये प्रति घंटे की दर से पार्किंग चार्ज वसूला जायेगा. नयी पार्किंग व्यवस्था के लिए नगर निगम ने टेंडर जारी कर दिया है, जिसके फाइनल होते ही नयी दर से पार्किंग की वसूली शुरू हो जायेगी.
नयी पार्किंग व्यवस्था के तहत रांची नगर निगम ने मेन रोड में छह ऑन स्ट्रीट पार्किंग और एक ऑफ स्ट्रीट पार्किंग बनायी है. इसके लिए बिग बाजार के सामने, अलबर्ट एक्का चौक के सामने, ब्लैक बेरी के सामने, रोस्पा टावर और चर्च कॉम्प्लेक्स की जगह को चिह्नित किया गया है. ऑन स्ट्रीट पार्किंग में वाहन खड़ा करनेवाले लोगों से मोटी रकम वसूली जायेगी. वहीं, ऑफ स्ट्रीट पार्किंग सड़क से सटी हुई बाइलेन को बनाया गया है. इसके लिए अंजुमन प्लाजा के सामने वाली जगह को चुना गया है.
यहां वाहन खड़ा करनेवालों से ऑन स्ट्रीट पार्किंग की तुलना में काफी कम पार्किंग शुल्क ली जायेगी. जबकि, नो पार्किंग में वाहन खड़ा करने पर उसे जब्त करने का प्रावधान किया गया है. नो पार्किंग में खड़े चारपहिया वाहन से 500 और दोपहिया वाहन से 200 रुपये जुर्माना भी वसूला जायेगा.
मेन रोड की पार्किंग
हो जायेगी महंगी
मेन रोड में छह ऑन स्ट्रीट पार्किंग और एक ऑफ
स्ट्रीट पार्किंग स्थल चिह्नित
नो पार्किंग में वाहन खड़ा करने पर जब्त करने और जुर्माने का प्रावधान किया
रुपये प्रति घंटे की दर से लिया जायेगा पार्किंग चार्ज चारपहिया वाहनों से
रुपये प्रति घंटे की दर से पार्किंग चार्ज वसूला जायेगा दोपहिया वाहनों से
10 मिनट नि:शुल्क शनिवार-रविवार को आधा लगेगा
नयी व्यवस्था के तहत किसी भी व्यक्ति को 10 मिनट तक सड़क पर वाहन खड़ा करने का अधिकार रहेगा. इस दौरान उससे किसी प्रकार की पार्किंग शुल्क नहीं वसूला जायेगा. वहीं, शनिवार, रविवार और सरकारी छुट्टी के दिन वाहन पार्क करने वालों से आधा पार्किंग शुल्क लिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >