29 जुलाई को होगा सती दादी मां मंगलपाठ

रांची : श्री केडिया सभा के तत्वधान में ”श्री केड सती दादी मां मंगलपाठ” अभियान के अंतर्गत दिनांक 29 जुलाई दिन रविवार को दादी जी के मंगलपाठ का आयोजन किया गया है. कार्यक्रम महाबीर चौक स्थित (प्यादा टोली) सरिता दिलीप केडिया के निवास स्थल में 3 से 6 बजे तक होगा. कार्यक्रम के दौरान दादी […]

रांची : श्री केडिया सभा के तत्वधान में ”श्री केड सती दादी मां मंगलपाठ” अभियान के अंतर्गत दिनांक 29 जुलाई दिन रविवार को दादी जी के मंगलपाठ का आयोजन किया गया है. कार्यक्रम महाबीर चौक स्थित (प्यादा टोली) सरिता दिलीप केडिया के निवास स्थल में 3 से 6 बजे तक होगा. कार्यक्रम के दौरान दादी मां का भजन-कीर्तन होगा.

सावन मास के इस पावन अवसर पर दादी मां का सिंधारा उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा. कार्यक्रम के दौरान दादी मां को झूले पर बैठाकर फूलों से उनका भवय श्रृंगार किया जाएगा. कार्यक्रम के संबंध में मीडिया प्रभारी मधू केडिया ने बताया कि सभा के अध्‍यक्ष मनोहर केडिया ने आग्रह किया है कि भक्त सपरिवार पहुंचे और मंगलपाठ का आनंद उठाएं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >