फोर्थ ग्रेड के अनुबंध कर्मियों का बढ़ा मानदेय

रांची. रांची विश्वविद्यालय के फोर्थ ग्रेड के अनुबंध कर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी की गयी है. इस आशय का पत्र जारी होने के बाद मंगलवार को कर्मियों का प्रतिनिधिमंडल रांची विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ अमर कुमार चौधरी से मिला. कर्मचारियों ने मानदेय बढ़ोतरी के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन के प्रति आभार जताया. विश्वविद्यालय में वर्षों बाद […]

रांची. रांची विश्वविद्यालय के फोर्थ ग्रेड के अनुबंध कर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी की गयी है. इस आशय का पत्र जारी होने के बाद मंगलवार को कर्मियों का प्रतिनिधिमंडल रांची विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ अमर कुमार चौधरी से मिला. कर्मचारियों ने मानदेय बढ़ोतरी के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन के प्रति आभार जताया.
विश्वविद्यालय में वर्षों बाद फोर्थ ग्रेड के कर्मचारियों के मानदेय में बढ़ोतरी की गयी है. संघ का प्रतिनिधिमंडल रांची विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ के महामंत्री सह सिंडिकेट सदस्य अर्जुन राम के नेतृत्व में कुलसचिव से मिला. प्रतिनिधिमंडल में संघ के पूर्व महामंत्री नवीन चंचल व अन्य कर्मचारी शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >