रांची : राजा पीटर ने डिस्चार्ज पिटीशन दायर किया

रांची : पूर्व मंत्री अौर विधायक राजा पीटर सहित अन्य के खिलाफ बुधवार को आरोप गठन के लिए तिथि निर्धारित थी. प्रधान न्यायायुक्त सह एनआइए के विशेष न्यायाधीश नवनीत कुमार की अदालत में राजा पीटर की अोर से आज डिस्चार्ज पिटिशन दायर किया गया. पिटीशन पर सुनवाई के बाद अदालत ने अपना फैसला 19 जुलाई […]

रांची : पूर्व मंत्री अौर विधायक राजा पीटर सहित अन्य के खिलाफ बुधवार को आरोप गठन के लिए तिथि निर्धारित थी. प्रधान न्यायायुक्त सह एनआइए के विशेष न्यायाधीश नवनीत कुमार की अदालत में राजा पीटर की अोर से आज डिस्चार्ज पिटिशन दायर किया गया. पिटीशन पर सुनवाई के बाद अदालत ने अपना फैसला 19 जुलाई तक के लिए सुरक्षित रख लिया है. गौरतलब है कि तमाड़ के पूर्व विधायक रमेश सिंह मुंडा की हत्या मामले में राजा पीटर आरोपी हैं.
रमेश सिंह मुंडा की हत्या कुख्यात नक्सली कुंदन पाहन के दस्ते ने की थी. बताया जाता है कि राजा पीटर ने ही कुंदन पाहन के दस्ते को हथियार अौर पैसे उपलब्ध कराये थे. इस मामले में आज राजा पीटर, कुंदन पाहन सहित सभी आरोपी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये पेश हुए.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >