रांची : यूकैन पर खास नजर रखने का निर्देश

रांची : मुख्य सचिव सुधीर त्रिपाठी ने सोमवार को सारे कार्य विभागों के सचिवों के साथ बैठक की. उन्होंने ठेकेदार द्वारा प्रस्तुत किये जानेवाले यूकैन (यूनिक कॉन्ट्रैक्टर अकाउंट नंबर) पर खास नजर रखने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि इसके लिए नोडल अफसर होंगे, जो यूकैन की सत्यता को देखेंगे. ऐसा करने पर किसी भी […]

रांची : मुख्य सचिव सुधीर त्रिपाठी ने सोमवार को सारे कार्य विभागों के सचिवों के साथ बैठक की. उन्होंने ठेकेदार द्वारा प्रस्तुत किये जानेवाले यूकैन (यूनिक कॉन्ट्रैक्टर अकाउंट नंबर) पर खास नजर रखने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि इसके लिए नोडल अफसर होंगे, जो यूकैन की सत्यता को देखेंगे.
ऐसा करने पर किसी भी ठेकेदार की बिड क्षमता नहीं छिपेगी और वे पकड़ में आयेंगे. यानी कोई भी ठेकेदार बिड क्षमता को बढ़ा नहीं सकेंगे.
अगर ठेकेदार राज्य के बाहर के कागजात प्रस्तुत करते हैं, तो शिकायत मिलने पर उनकी तत्काल जांच होगी. गड़बड़ी पकड़ में आने पर तत्काल कार्रवाई की जायेगी. बैठक में यूकैन के लिए नये सॉफ्टवेयर पर भी चर्चा की गयी. एनआइसी के माध्यम से इसका काम हो रहा है. सारे विभागों के सचिवों को इससे अवगत कराया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >