संत जेवियर कॉलेज में कल से कक्षा रांची विवि में अब भी जमा हो रहा फॉर्म

रांची : संत जेवियर कॉलेज में स्नातक की कक्षा 16 जुलाई से शुरू हाेगी. कॉलेज में स्नातक स्तरीय पाठ्यक्रम में नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गयी है. संत जेवियर कॉलेज में जहां 16 जुलाई से कक्षा शुरू होगी, वहीं रांची विश्वविद्यालय के अंगीभूत कॉलेजों में नामांकन के लिए अब भी फॉर्म जमा लिया जा रहा है. […]

रांची : संत जेवियर कॉलेज में स्नातक की कक्षा 16 जुलाई से शुरू हाेगी. कॉलेज में स्नातक स्तरीय पाठ्यक्रम में नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गयी है. संत जेवियर कॉलेज में जहां 16 जुलाई से कक्षा शुरू होगी, वहीं रांची विश्वविद्यालय के अंगीभूत कॉलेजों में नामांकन के लिए अब भी फॉर्म जमा लिया जा रहा है. रांची विश्वविद्यालय में स्नातक व स्नातकोत्तर स्तर पर पहली बार ऑनलाइन फॉर्म जमा हो रहा है.
विद्यार्थियों की परेशानी को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने ऑफलाइन फॉर्म जमा करने की सुविधा दी.इसके बाद भी नामांकन फॉर्म जमा करने की तिथि में दो बार बढ़ोतरी करनी पड़ी. नामांकन फॉर्म जमा करने की तिथि में हुई बढ़ोतरी का असर कक्षा संचालन पर भी पड़ा. रांची विश्वविद्यालय ने पहले एक जून से स्नातक व स्नातकोत्तर की कक्षा शुरू करने का निर्णय लिया था, फॉर्म जमा करने की तिथि में हुई बढ़ोतरी के कारण अब कक्षा 16 अगस्त से शुरू होगी. जानकार लोगों का कहना है ऑनलाइन नामांकन प्रक्रिया में जिस प्रकार की परेशानी आयी है, आगे की प्रक्रिया में भी तिथि बढ़ाने की आवश्यकता हो सकती है.
एेसे में कक्षा शुरू होने में और विलंब हो सकता है. संत जेवियर अल्पसंख्यक कोटि का ऑटोनोमस कॉलेज है. कॉलेज अपने स्तर से नामांकन से लेकर परीक्षा की तिथि निर्धारित करता है. कॉलेज में मई में ही नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गयी. कॉलेज में लगभग पांच वर्ष पहले ही ऑनलाइन नामांकन की प्रक्रिया शुरू हुई थी. राज्य के विश्वविद्यालयों में भी चांसलर पोर्टल के माध्यम से नामांकन के लिए 18 मई से ही पंजीयन की प्रक्रिया शुरू हो गयी थी. इसके बाद भी अब तक नामांकन के लिए फॉर्म ही जमा हो रहा है.
विनाेबा भावे विवि में अब तक नहीं जारी हुआ रिजल्ट
रांची विश्वविद्यालय के अलावा राज्य के अन्य विश्वविद्यालयों में नामांकन प्रक्रिया विलंब से चल रही है. राज्य के विश्वविद्यालयों में नामांकन से लेकर परीक्षा व रिजल्ट जारी करने की तिथि में काफी अंतर है. विनोबा भावे विश्वविद्यालय में स्नातक पार्ट थी सत्र 2015-18 का फाइनल रिजल्ट अब तक जारी नहीं हुआ है. इस कारण विवि के विद्यार्थी रांची विवि में भी पीजी में नामांकन नहीं ले सके. उल्लेखनीय है कि रांची विवि के स्नातक पार्ट थ्री का रिजल्ट जून में ही जारी किया जा चुका है.
एक समान एकेडमिक कैलेंडर बनाने का दिया गया था निर्देश : शिक्षा मंत्री
शिक्षा मंत्री डॉ नीरा यादव ने कहा कि राज्य के सभी विश्वविद्यालयों को एक समान एकेडमिक कैलेंडर बनाने का निर्देश दिया गया था, जिससे कि विद्यार्थियों को परेशानी नहीं हो. विश्वविद्यालयों में नामांकन, परीक्षा व रिजल्ट जारी करने की तिथि में एकरूपता होने से विद्यार्थियों को सुविधा होगी. इसकी समीक्षा की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >