रांची : हज कमेटी का गठन असंतुलित : खुर्शीद

रांची : हज कमेटी का गठन असंतुलित है. इसके गठन में कमेटी के नियम का उल्लंघन किया गया है. यह जानकारी बुधवार को विभिन्न संगठनों के मुस्लिम सदस्यों की ओर से आयोजित प्रेस मीट में दी गयी. हज कमेटी के पूर्व सदस्य खुर्शीद हसन रूमी ने कहा कि कमेटी में 16 सदस्य बनाये जाने हैं. […]

रांची : हज कमेटी का गठन असंतुलित है. इसके गठन में कमेटी के नियम का उल्लंघन किया गया है. यह जानकारी बुधवार को विभिन्न संगठनों के मुस्लिम सदस्यों की ओर से आयोजित प्रेस मीट में दी गयी. हज कमेटी के पूर्व सदस्य खुर्शीद हसन रूमी ने कहा कि कमेटी में 16 सदस्य बनाये जाने हैं. इसमें 14 सदस्य राज्य सरकार द्वारा मनोनीत किये जाते हैं.
वहीं वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष व हज कमेटी के सचिव को सदस्य बनाया जाता है, लेकिन सरकार ने इसका पालन नहीं किया है और 15 सदस्यीय कमेटी बना दी है. इसके अलावा एमपी, एमएलए व एमएलसी में से तीन सदस्य को लेना है, लेकिन यहां दो को लिया गया है. राज्य की लोकल बॉडी से तीन सदस्य को लेना है.
इसमें गोड्डा के वार्ड नंबर 11 का पार्षद इकरारुल अंसारी को बता कर उसे सदस्य बनाया गया है, जबकि वहां की पार्षद उषा देवी हैं. इसके अलावा कई अन्य खामियां हैं. उन्होंने इसमें सुधार की मांग की है.मौके पर सरफराज अहमद सुड्डू्, एस अली, लतीफ आलम, शाहिद, नेहाल अहमद आदि थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >