रांची : वेतन के लिए फिर हड़ताल पर गये 250 सफाईकर्मी

रांची : जून के बकाया वेतन के भुगतान की मांग करते हुए रांची एमएसडब्ल्यू के करीब 250 सफाईकर्मी शुक्रवार को हड़ताल पर चले गये. इस कारण मोरहाबादी और खेलगांव मिनी कचरा ट्रांसफर स्टेशन (एमटीएस) बंद हो गये थे. हड़ताल के दौरान दोनों एमटीएस से जुड़े 10 वार्डों में कचरे का उठाव नहीं हो पाया. इधर, […]

रांची : जून के बकाया वेतन के भुगतान की मांग करते हुए रांची एमएसडब्ल्यू के करीब 250 सफाईकर्मी शुक्रवार को हड़ताल पर चले गये. इस कारण मोरहाबादी और खेलगांव मिनी कचरा ट्रांसफर स्टेशन (एमटीएस) बंद हो गये थे. हड़ताल के दौरान दोनों एमटीएस से जुड़े 10 वार्डों में कचरे का उठाव नहीं हो पाया.
इधर, हड़ताली सफाई कर्मचारियों ने मोरहाबादी एमटीएस के सामने धरना भी दिया. कहा कि जून का वेतन अब तक नहीं मिला है. पहले आकिया कंपनी वेतन देने का काम करती थी, लेकिन एमएसडब्ल्यू ने आकिया को हटकार लेबेरिन को ठेका दे दिया. अब कंपनी कह रही है कि कागजी काम पूरा करने में समय लगेगा. इधर, मोरहाबादी एमटीएस के सफाईकर्मी मो. शमशुल ने एमएसडब्ल्यू के सीनियर मैनेजर ओम किशोर के खिलाफ लालपुर थाने में सहना दर्ज कराया है. उन्होंने आरोप लगाया है कि मैनेजर ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है. वहीं, ओम किशोर ने आरोप को गलत बताते हुए लालपुर थाने में शमशुल के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी है. हालांकि, ओम किशोर ने बताया कि मैन पावर की कंपनी बदलने के कारण वेतन देने में देरी हो रही है. कर्मियों के खाते में 15 जून तक वेतन का भुगतान कर दिया जायेगा.
हड़ताल के कारण इन क्षेत्रों में नहीं उठा कचरा
मोरहाबादी, टैगोर हिल, हरिहर सिंह रोड, बरियातू रोड, डॉक्टर्स कॉलोनी, चिरौंदी, बड़गाईं, बूटी मोड़, चेशायर होम रोड, जोड़ा तालाब, खेलगांव, बांधगाड़ी, कोकर आदि इलाके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >