छेड़खानी का आरोप लगा छात्र को पीटा मोबाइल छीन लिया

विदेशी हथियारों की बरामदगी मामले में गवाही दर्ज रांची : प्रधान न्यायायुक्त सह एनआइए के विशेष न्यायाधीश नवनीत कुमार की अदालत में विदेशी हथियारों की बरामदगी मामले (स्पेशल 1/12) में प्रिंसिपल साइंटिफिक ऑफिसर बैलेस्टिक, सीएफएसएल सीबीआइ नयी दिल्ली एनबी वर्धन की गवाही दर्ज की गयी. एनबी वर्धन ने गवाही के दौरान दो जांच रिपोर्ट का […]

विदेशी हथियारों की बरामदगी मामले में गवाही दर्ज
रांची : प्रधान न्यायायुक्त सह एनआइए के विशेष न्यायाधीश नवनीत कुमार की अदालत में विदेशी हथियारों की बरामदगी मामले (स्पेशल 1/12) में प्रिंसिपल साइंटिफिक ऑफिसर बैलेस्टिक, सीएफएसएल सीबीआइ नयी दिल्ली एनबी वर्धन की गवाही दर्ज की गयी. एनबी वर्धन ने गवाही के दौरान दो जांच रिपोर्ट का सत्यापन किया. साथ ही अदालत में प्रदर्श के लिए लाये गये मामले से संबंधित उन हथियारों का भी सत्यापन किया, जिसकी उन्होंने जांच की थी. इनमें एक अमेरिका निर्मित एम 16 राइफल, 5.56 एमएम के 14 कारतूस, दो अन्य कारतूस अौर पिस्तौल शामिल हैं.
गौरतलब है कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने हजारीबाग के सलाधार जंगल में छापा मारकर तीन लोगों को पकड़ा था. इनमें मंटू शर्मा, अनिल कुमार सिंह, प्रफुल्ल मालाकार शामिल हैं. इनके पास से विदेशी हथियार अौर पैसे पकड़ाये थे. ये लोग एमसीसी को हथियारों की आपूर्ति करते थे.अनिल कुमार सिंह के पास नौ लाख रुपये और पिस्तौल मिले थे. प्रफुल्ल मालाकार के पास से एम 16 राइफल अौर कारतूस बरामद हुए थे. मामले में तीनों आरोपी जमानत पर हैं. हालांकि एक आरोपी मंटू शर्मा एक अन्य मामले में लखनऊ की जेल में बंद है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >