धनबाद में कोयले का अवैध कारोबार, नहीं हो रही कार्रवाई

रांची : धनबाद जिले में कोयले का अवैध कारोबार बदस्तूर जारी है. मुख्यालय स्तर से कई बार कोयला के अवैध कारोबार में शामिल लोगों की जानकारी धनबाद पुलिस को दी गयी, कार्रवाई प्रतिवेदन भी मांगा गया, लेकिन कार्रवाई किये जाने की बात सामने नहीं आयी. पिछले दिनों कोयले के अवैध कारोबार पर रोक लगाने का […]

रांची : धनबाद जिले में कोयले का अवैध कारोबार बदस्तूर जारी है. मुख्यालय स्तर से कई बार कोयला के अवैध कारोबार में शामिल लोगों की जानकारी धनबाद पुलिस को दी गयी, कार्रवाई प्रतिवेदन भी मांगा गया, लेकिन कार्रवाई किये जाने की बात सामने नहीं आयी.
पिछले दिनों कोयले के अवैध कारोबार पर रोक लगाने का निर्देश संबंधित जिला के एसएसपी को दी गयी थी. लेकिन सारी कवायद महज खानापूर्ति साबित हो रही है़ मामले की उच्चस्तरीय जांच होने पर कई चीजें सामने आ सकती है़ं मुख्यमंत्री भी कोयले के अवैध कारोबार को लेकर धनबाद एसएसपी को फटकार लगा चुके हैं.
इन थाना क्षेत्रों में हो रहा है कोयले का अवैध कारोबार
निरसा थाना क्षेत्र के इन भट्ठों पर चोरी का कोयला साइकिल से गिराया जाता है
दिवाकर मंडल : कुसुमकनाली में भट्ठा
मुन्ना खां : शामपुर में भट्ठा
रामाशंकर सिंह : फोटका में भट्ठा
मां काली इंटरप्राइजेज : खोखरा पहाड़ी में भट्ठा
रोबिन गोराई : खोखरा पहाड़ी में भट्ठा
गोविंदपुर थाना क्षेत्र में इन भट्ठों पर आता है चोरी का कोयला
रूबी इंटरप्राइजेज, परासी : संचालक गफ्फार अंसारी
स्टार ब्रिकेट, दलदली : संचालक अशोक रवानी, आलम खां व अफजल खां
चापापुर भट्ठा सॉफ्ट काेक, चापापुर : संचालक इशाक अंसारी, बबलू मंडल व मनीर उर्फ पांडु
गणेश कोक, तिलाबनी : संचालक बबन मंडल, बासु यादव, शिबू मंडल
जेएमएम भट्ठा, दलदली : संचालक वशीर काजी
जामाबाद जंगल में अवैध डिपो : संचालक आजी हुसैन, साबिर उर्फ लाला, कलाम उर्फ आलनुनू, रफीक अंसारी, हफाजुद्दीन उर्फ भोला व निरंजन. डिपो में निरसा थाना क्षेत्र से साइकिल से काेयला लाया जाता है़ यहां से ट्रक व ट्रैक्टर द्वारा भट्ठों में कोयला भेजा जाता है़
कालूबथान ओपी, पंचेत ओपी, बलियापुर व सिंदरी थाना
कालूबथान ओपी क्षेत्र के छगलिया नदी घाट, बंदराबाद घाट, उरमा घाट, साबलापुर, सातभीठा घाट, अाखबेरिया घाट, आसनलिया घाट, सुसुनलिया, खड़ापत्थर घाट व पबैया घाट़ दिन भर साइकिल व स्कूटर से कोयला ढोया जाता है़
कतरास थाना क्षेत्र
चैतुडीह हिलटॉप आउटसोर्सिंग, आकाश केनारी बस्ती आउटसोर्सिंग व सेलेक्टर आउटसोर्सिंग. इन इलाकों में ग्रामीणों द्वारा चोरी का कोयला स्टॉक रखा जाता है़ इसे मोटरसाइकिल व साइकिल वाले खरीद कर ले जाते हैं. फिर राजगंज, तोपचांची व बरबड्डा थाना क्षेत्र के ईंट भट्ठा पर गिराया जाता है़ पीकअप वैन व टेंपू से बोकारो जिला के बारकी महुदा होते हुए आगे भेजा जाता है़
भूली थाना क्षेत्र
भूली बस्ती व उसके आसपास के गांवों में चोरी का कोयला एकत्र कर साइकिल व मोटरसाइकिल द्वारा हीरक रोड होते हुए ईंट भट्ठा व बरबड्डा स्थित सॉफ्ट कोक भट्ठा पर गिराया जाता है़
केंदुआडीह थाना
कुसुंडा व जोघर बस्ती में अासपास की बीसीसीएल खदानों से कोयला चोरी कर धनबाद होते हुए गोविंदपुर भेजा जाता है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >