रांची : …..जब शव उठाने के लिए गोंदा व पंडरा पुलिस के बीच हुआ विवाद

रांची : कांके डैम, जोलहा टापू के पास सोमवार को एक व्यक्ति (45 वर्ष) का शव बरामद किया गया़ इससे पहले शव देखे जाने पर लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी. इधर, सूचना मिलने पर गोंदा व पंडरा ओपी की पुलिस वहां पहुंच गयी़ लेकिन शव कौन उठायेगा, इस बात को लेकर दोनों […]

रांची : कांके डैम, जोलहा टापू के पास सोमवार को एक व्यक्ति (45 वर्ष) का शव बरामद किया गया़ इससे पहले शव देखे जाने पर लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी.
इधर, सूचना मिलने पर गोंदा व पंडरा ओपी की पुलिस वहां पहुंच गयी़ लेकिन शव कौन उठायेगा, इस बात को लेकर दोनों थानों की पुलिस के बीच तीन घंटे तक विवाद होता रहा़ अंत में पंडरा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा. दरअसल कांके डैम का इलाका गोंदा व पंडरा ओपी दोनों के क्षेत्र में आता है़
इसी बात को लेकर दोनों थाना के पुलिस के बीच ठन गयी़ इधर, दोनों थाना के बीच हुए विवाद के बारे में सिटी एसपी अमन कुमार ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में आया है. इस मामले में जो पुलिस पदाधिकारी वहां गये थे, उनसे स्पष्टीकरण मांगा जायेगा़ जो भी दोषी होंगे, उन पर कार्रवाई की जायेगी़

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >