एनएच 75 बीजूपाड़ा हाथी पुल के पास 15 घंटे जाम

कंसट्रक्शन कंपनी की लापरवाही के कारण पुल पर फंसे वाहन चान्हो : एनएच 75 पर बीजूपाड़ा हाथी पुल के निकट सड़क पर फंसे वाहनों के कारण करीब 15 घंटे से भी अधिक समय से लगा जाम गुरुवार की दोपहर बाद करीब 3.30 बजे समाप्त हुआ. बुधवार की रात करीब 12 बजे से ही यहां जाम […]

कंसट्रक्शन कंपनी की लापरवाही के कारण पुल पर फंसे वाहन
चान्हो : एनएच 75 पर बीजूपाड़ा हाथी पुल के निकट सड़क पर फंसे वाहनों के कारण करीब 15 घंटे से भी अधिक समय से लगा जाम गुरुवार की दोपहर बाद करीब 3.30 बजे समाप्त हुआ. बुधवार की रात करीब 12 बजे से ही यहां जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी थी.
जानकारी के अनुसार एनएच 75 का चौड़ीकरण किया जा रहा है. कंसट्रक्शन कंपनी सड़क पर पुल बनाने के लिए गड्ढा खोद रखा है. एक तरफ पुल का निर्माण हो चुका है, लेकिन चालू नहीं हो सका है. दूसरी ओर मिट्टी-मोरम डाला गया है. लेकिन मंगलवार से हो रही बारिश के कारण आवागमन में परेशानी होने लगी थी. बुधवार की रात अचानक दो-तीन बड़े वाहन वहां फंस गये.
जिससे जाम लग गया. स्थानीय प्रशासन ने गुरुवार की सुबह वाहनों को चोरेया व करकट की ओर से निकालने का प्रयास किया था. लेकिन उधर भी खराब सड़क के कारण ट्रक बीच मे ही फंस गये थे. लोगों का इधर से उधर बाइक से भी आना-जाना मुश्किल हो गया था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >