रांची : चुटिया में दो पक्षों में मारपीट दो आरोपी हिरासत में

रांची : चुटिया के अमर चौक के पास चुटिया मेन रोड निवासी श्याम बिहारी अग्रवाल के साथ चुटिया के बनिया टोली के समीप रहनेवाले युवकों ने मारपीट और गाली-गलौज की़ इस दौरान युवकों ने उनकी मां के साथ बदसलूकी की और उनकी सोने की चेन छीन ली़ पुलिस ने इस सिलसिले में मारपीट के दो […]

रांची : चुटिया के अमर चौक के पास चुटिया मेन रोड निवासी श्याम बिहारी अग्रवाल के साथ चुटिया के बनिया टोली के समीप रहनेवाले युवकों ने मारपीट और गाली-गलौज की़ इस दौरान युवकों ने उनकी मां के साथ बदसलूकी की और उनकी सोने की चेन छीन ली़ पुलिस ने इस सिलसिले में मारपीट के दो आरोपियों को हिरासत में लिया है़ इस संबंध मेें श्याम बिहारी अग्रवाल ने चुटिया थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. मारपीट के दौरान थोड़ी देर के लिए रोड जाम हो गया़ पुलिस के वहां पहुंचने पर रोड जाम खत्म हुआ. घटना रात आठ बजे की है़
श्याम बिहारी अग्रवाल के आवेेदन के अनुसार वह अपने अपाहिज पिता को डॉक्टर से दिखा कर कार से लाैटे थे. कार रोड पर लगा कर वह अपने पिता को उतार रहे थे़ चुटिया में भीड़ अधिक होने के कारण जाम लगा रहता है़
कार लगे होने के कारण जाम लग गया था. उसी समय बाइक पर दो युवक आये और गाली-गलौज करने लगे. फिर उनलोगों ने मेरे साथ मारपीट की़ इस बीच उनके पक्ष में कई और युवक आ गये और उनका साथ देने लगे़ बाद में पुलिस पहुंची, तो दो युवक पकड़ाये, जबकि अन्य युवक फरार हो गये़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >