रांची : बंद की सफलता के लिए चलेगा अभियान

रांची : विपक्षी दलों की ओर से पांच जुलाई को बुलाये गये बंद को सफल बनाने को लेकर मंगलवार को झामुमो के बरियातू स्थित केंद्रीय कार्यालय में बैठक हुई. इस दौरान जन जागरण अभियान चलाने, भाजपा सरकार की नाकामियों को गांव-गांव तक पहुंचाने, बंद की पूर्व संध्या पर चार जुलाई को प्रखंडों, वार्ड एवं मुहल्लों […]

रांची : विपक्षी दलों की ओर से पांच जुलाई को बुलाये गये बंद को सफल बनाने को लेकर मंगलवार को झामुमो के बरियातू स्थित केंद्रीय कार्यालय में बैठक हुई. इस दौरान जन जागरण अभियान चलाने, भाजपा सरकार की नाकामियों को गांव-गांव तक पहुंचाने, बंद की पूर्व संध्या पर चार जुलाई को प्रखंडों, वार्ड एवं मुहल्लों में मशाल जुलूस निकालने का निर्णय लिया गया. बैठक की अध्यक्षता झामुमो के केंद्रीय सदस्य सह खिजरी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अंतु तिर्की एवं कांग्रेस महानगर अध्यक्ष संजय पांडेय ने किया. संचालन झामुमो के केंद्रीय सदस्य मुस्ताक आलम ने किया.
बैठक में झामुमो के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य, दीपू सिन्हा, सुशांतो मुखर्जी, अनिता गाड़ी, भुनेश्वर केवट, सुखनाथ लोहरा, चंद्र शेखर भगत, अब्दुल गफ्फार, नदीम खान, समनुर मंसुरी, सुशीला एक्का, एजाज शाह, सुरेश बैठा, सज्जाद अंसारी, समीर दास, अभय भुटकुंवर, संतोष प्रसाद, डॉ हेमलाल मेहता, रोशन कुमार, आफताब आलम, अरुण कुमार, नवीन चंचल, प्रेम कुमार, जावेद अख्तर, रीना तिर्की, बिरिश मिंज, महादेव मुंडा, चामु बेक, माईकल रूंडा, तनवीर आलम, अख्तर मसुरी, शिवनंदन मिश्र, अजीज अंसारी, बबलू चौधरी, निखिल मिश्रा, आजाद राजा, अजय सिंह समेत कई लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >