झारखंड में 12-13 को प्रवेश कर सकता है मॉनसून

रांची : झारखंड में 12-13 जून को ही मॉनसून प्रवेश कर सकता है. राजधानी स्थित मौसम केंद्र के वरीय वैज्ञानिक आरएस शर्मा ने बताया कि शनिवार को दक्षिणी ओड़िशा में मॉनसून प्रवेश कर गया है. इसके 48 घंटे के बाद ओड़िशा के सभी क्षेत्रों में प्रवेश करने की संभावना है. इसी दिन मॉनसून पश्चिम बंगाल […]

रांची : झारखंड में 12-13 जून को ही मॉनसून प्रवेश कर सकता है. राजधानी स्थित मौसम केंद्र के वरीय वैज्ञानिक आरएस शर्मा ने बताया कि शनिवार को दक्षिणी ओड़िशा में मॉनसून प्रवेश कर गया है. इसके 48 घंटे के बाद ओड़िशा के सभी क्षेत्रों में प्रवेश करने की संभावना है. इसी दिन मॉनसून पश्चिम बंगाल में भी असरदार हो जायेगा. उसके 48 घंटे के बाद झारखंड में प्रवेश करेगा. झारखंड में उत्तरी-पूर्वी जिलों से इसकी शुरुआत होगी. एक-दो दिनों में यह पूरे राज्य को कवर कर लेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >