झारखंड : डॉ सत्यनारायण मुंडा बने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विवि के कुलपति

रांची : राज्यपाल सह कुलाधिपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को राज्य के दो विश्वविद्यालय में कुलपति और तीन विश्वविद्यालय में प्रतिकुलपति की नियुक्ति कर दी है. डॉ सत्यनारायण मुंडा को डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय का कुलपति बनाया गया है. वह रांची विवि में मानवशास्त्र विभाग के प्राध्यापक हैं. इससे पहले सिदो-कान्हू मुर्मू विवि में […]

By Prabhat Khabar Print Desk | May 19, 2018 7:15 AM
रांची : राज्यपाल सह कुलाधिपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को राज्य के दो विश्वविद्यालय में कुलपति और तीन विश्वविद्यालय में प्रतिकुलपति की नियुक्ति कर दी है.
डॉ सत्यनारायण मुंडा को डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय का कुलपति बनाया गया है. वह रांची विवि में मानवशास्त्र विभाग के प्राध्यापक हैं. इससे पहले सिदो-कान्हू मुर्मू विवि में प्रतिकुलपति थे.
रांची कॉलेज को डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विवि बनाने के बाद कामकाज निबटाने के लिए कॉलेज के प्राचार्य डॉ यूसी मेहता को ही विवि का प्रभारी कुलपति बनाया गया था. डॉ अंजनी कुमार श्रीवास्तव को विनोद बिहारी महतो कोयलांचल विवि का कुलपति बनाया गया है. वह रांची विवि में वनस्पतिशास्त्र विभाग के वरीय प्राध्यापक हैं. डॉ अनिल कुमार महतो को विनोद बिहारी कोयलांचल विवि का प्रतिकुलपति बनाया गया है. वह रांची विवि में स्नातकोत्तर गणित के वरीय प्राध्यापक और स्नातकोत्तर गणित के पूर्व विभागाध्यक्ष हैं.
अधिसूचना जारी
रांची विवि में स्नातकोत्तर वनस्पति शास्त्र विभाग के प्राध्यापक डॉ हनुमान प्रसाद शर्मा को सिदो-कान्हू मुर्मू विवि का प्रतिकुलपति बनाया गया है. मारवाड़ी कॉलेज भागलपुर के प्राध्यापक डॉ पवन कुमार पोद्दार को नीलांबर-पीतांबर विवि, मेदिनीनगर का प्रतिकुलपति बनाया गया है. राज्यपाल के आदेश पर उनके प्रधान सचिव डॉ नितिन मदन कुलकर्णी ने अधिसूचना जारी कर दी है. सभी पदों पर नियुक्ति तीन-तीन वर्ष के लिए की गयी है.
राज्यपाल सह कुलाधिपति द्रौपदी मुर्मू ने कुलपति व प्रतिकुलपति की नियुक्ति के लिए सर्च कमेटी का गठन किया था. सर्च कमेटी में झारखंड हाइकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डीएन पटेल सहित राज्य के विकास आयुक्त अमित खरे, शिक्षाविद‍् डॉ एए खान को शामिल किया था. योग्य उम्मीदवारों से 19 मार्च 2018 तक आवेदन मांगे गये थे.

Next Article

Exit mobile version