विकास खातिर वोट देवे बाबू…

रांची : कड़कड़ाती धूप में मोरहाबादी मस्जिद के समीप रहनेवाली 72 वर्षीय सुमित्रा मुंडा राजकीय मध्य विद्यालय, बरियातू में वोट देने आयी थीं. उन्होंने कहा : इकर पहले भी बहुत बार वोट दे हियो, पर ई बार वार्ड के विकास के खातिर वोट देवे आय हिओ बाबू. इकर पहले जे पार्षद रहेऊ, ऊ एक बार […]

By Prabhat Khabar Print Desk | April 17, 2018 9:03 AM
रांची : कड़कड़ाती धूप में मोरहाबादी मस्जिद के समीप रहनेवाली 72 वर्षीय सुमित्रा मुंडा राजकीय मध्य विद्यालय, बरियातू में वोट देने आयी थीं. उन्होंने कहा : इकर पहले भी बहुत बार वोट दे हियो, पर ई बार वार्ड के विकास के खातिर वोट देवे आय हिओ बाबू. इकर पहले जे पार्षद रहेऊ, ऊ एक बार वोट के समय आय रही. हमिन कर प्रणाम कर वोट मांगे रहू, उकर बाद फिर हमिन कर समस्या देखे खातिर कभिओ नाई आलओ. सुमित्रा ने कहा कि वे पुराने लोग हैं, इसलिए पुरानी पार्टी को ही वोट दिया है.
उन्होंने कहा कि पहले उनके घर के पास ही बूथ था. इस बार मतदान केंद्र काफी दूर हो गया है, जिस कारण काफी परेशानी हुई. कई जगह घूमने के बाद यहां बूथ में नाम मिला. वोट तो देना ही था, इसलिए यहां आकर वोट दे दिया. अपने बेटे के साथ वोट देने के लिए यहां आयी हूं.

Next Article

Exit mobile version