झारखंड : हिरासत से भाग रहा था चोर, चिल्लाते हुए दौड़ रही थी पुलिस, लोगों ने पकड़ा

रांची : हरमू रोड से पुलिस ने मोबाइल चोरी करते हुए सोमवार को राजमहल के तीन पहाड़ी निवासी नाबालिग (17 वर्ष) को गिरफ्तार किया. सुखदेवनगर पुलिस के बयान पर प्राथमिकी दर्ज करने के बाद उसे रिमांड होम भेजने के पहले सदर अस्पताल में मेडिकल कराने के लिए लाया गया था. इस दौरान वह पुलिस को […]

रांची : हरमू रोड से पुलिस ने मोबाइल चोरी करते हुए सोमवार को राजमहल के तीन पहाड़ी निवासी नाबालिग (17 वर्ष) को गिरफ्तार किया. सुखदेवनगर पुलिस के बयान पर प्राथमिकी दर्ज करने के बाद उसे रिमांड होम भेजने के पहले सदर अस्पताल में मेडिकल कराने के लिए लाया गया था.
इस दौरान वह पुलिस को चकमा देकर वहां से भागने लगा़ पुलिस भी चोर-चोर, …. चिल्लाते हुए उसके पीछे भागने लगी़ पुलिस को उसके पीछे आते देख अलबर्ट एक्का चौक पर लोगों ने नाबालिग को पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया. फिर पुलिस ने उसका मेडिकल करा कर उसे डुमरदगा स्थित रिमांड होम भेज दिया़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >