झारखंड : कांग्रेस-झामुमो साथ धीरज हो सकते हैं प्रत्याशी

रांची : राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस नेताओं ने शुक्रवार को झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन से उनके आवास पर मुलाकात की़ शिबू सोरेन को भरोसा दिलाया गया कि गठबंधन उनके दिशा-निर्देश पर आगे बढ़ेगा़ सामूहिक निर्णय होंगे़ कांग्रेस प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह ने कहा है कि हम झामुमो के अाभारी हैं कि बड़ी पार्टी होने […]

रांची : राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस नेताओं ने शुक्रवार को झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन से उनके आवास पर मुलाकात की़ शिबू सोरेन को भरोसा दिलाया गया कि गठबंधन उनके दिशा-निर्देश पर आगे बढ़ेगा़ सामूहिक निर्णय होंगे़ कांग्रेस प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह ने कहा है कि हम झामुमो के अाभारी हैं कि बड़ी पार्टी होने के बावजूद राज्यसभा की सीट हमें दी है़
लोकसभा चुनाव हम साथ मिल कर लड़ेंगे और विधानसभा चुनाव हेमंत सोरेन के नेतृत्व में लड़ा जायेगा़ इस बीच पूर्व राज्यसभा सदस्य व कांग्रेस नेता धीरज साहू ने शुक्रवार को विधानसभा से नामांकन पत्र लिया है़ बताया जा रहा है कि केंद्रीय नेतृत्व से हरी झंडी मिलने के बाद ही उन्होंने फॉर्म लिया है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >