मालपहाड़ी ओपी थाना क्षेत्र के खूंटामारा गांव के समीप पुलिस को मिली कामयाबी
पाकुड़ : मालपहाड़ी ओपी थाना क्षेत्र के खूंटामारा गांव के समीप बाइक पर अवैध तरीके से ले जा रहे भारी मात्रा में विस्फोटक को पुलिस ने जब्त कर ली है. पुलिस को सूचना मिली थी कि पश्चिम बंगाल के राजग्राम होते हुए मालपहाड़ी ओपी थाना क्षेत्र के खूंटामारा होते हुए मालपहाड़ी में अवस्थित पत्थर खदानों में अवैध तरीके से बाइक के माध्यम से विस्फोटक खपाया जा रहा है. इसी सूचना पर पुलिस ने खूंटामारा के समीप बुधवार अहले सुबह करीब चार बजे छापेमारी कर विस्फोटक लदे एक बाइक को जब्त की. जबकि तीन अन्य बाइक भागने में सफल रहा.
पुलिस ने जब्त बाइक पर लदे बोरे को खोला तो 275 पीस डेटोनेटर बरामद की गयी. वहीं, मोटरसाइकिल की डिक्की में रखे आठ बंडल में बंधे कुल 185 पीस जिलेटिन भी मिली. पुलिस ने विस्फोटकों को जब्त कर लिया. मौके से बाइक चालक भागने में सफल रहा है. जब्त मोटरसाइकिल पर डब्ल्यूबी 66 जी 8072 नंबर अंकित है, जो किसी स्कूटी का बताया जाता है.
मामले को लेकर जांच चल रही है. जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जायेगी. फरार हुए अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है.
सिद्धनाथ दुबे, मालपहाड़ी ओपी थाना प्रभारी
