झारखंड में यहां का तापमान पहुंचा शून्य पर, जानें बिहार का हाल

पटना/रांची : झारखंड में हाड़ कंपाती ठंड ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है. बिरसा कृषि विवि के मौसम विभाग केंद्र के अनुसार राजधानी रांची से सटे कांके का न्यूनतम तापमान बुधवार को शून्य डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. जबकि अधिकतम तापमान 19 डिग्री था. कांके के कई मैदान में ओस की बूंदे जम […]

पटना/रांची : झारखंड में हाड़ कंपाती ठंड ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है. बिरसा कृषि विवि के मौसम विभाग केंद्र के अनुसार राजधानी रांची से सटे कांके का न्यूनतम तापमान बुधवार को शून्य डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. जबकि अधिकतम तापमान 19 डिग्री था. कांके के कई मैदान में ओस की बूंदे जम गयी थी. हवा की गति भी बुधवार को सामान्य से तेज थी. इस कारण ठंड का एहसास ज्यादा हो रहा था. मौसम विभाग ने रांची का न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया. कांके का तापमान तीन साल पहले 29 दिसंबर 2014 को भी शून्य हो गया था. 15 जनवरी, 2017 को न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था. गुरुवार को रांची का तापमान सुबह सात बजे 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. आज यहां हवा 8 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही है. लौहनगरी जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 26 जबकि न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड रहेगा. वहीं धनबाद की बात करें तो यहां का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड रहेगा.

अब बात बिहार की करें तो यहां लोगों को अगले दो दिनों तक कोहरे व ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है. सुबह घने कोहरे के साथ दिन की शुरुआत होगी और ठंडी हवा चलेगी. मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक जम्मू व अन्य राज्यों में होनेवाली बर्फबारी का असर सीधे बिहार पर पड़ रहा है. यही कारण है कि बुधवार को पटना सहित अधिकांश जिले कोल्ड डे की चपेट में रहे. शुक्रवार तक पटना के मौसम में बदलाव की संभावना कम है. दिन में ठंडी हवा चलेगी, जिसकी रफ्तार 15 किमी प्रति घंटे रहने की उम्मीद है. ऐसे में 12 तक पटना कोल्ड डे की चपेट में रहेगा. बुधवार की सुबह कोहरे के साथ कनकनी रही और लोग ठंड से परेशान रहे. नौ बजे के बाद कोहरा छटने के बाद भी बादलों का डेरा रहा. इस कारण से धूप नहीं आयी और हवा 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली. गुरुवार को पटना का तापमान सुबह सात बजे 8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >