रांची में फिलहाल जारी रहेगा ठंढ का कहर, तापमान में हो सकती है गिरावट

रांची : शहर में ठंड का कहर जारी है. आज शाम रांची का तापमान 24 डिग्री सेल्सियस है. तापमान में वृद्धि की वजह से लोगों को थोड़ी राहत है. शहर का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. वहीं न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस है. प्राप्त जानकारी के अनुसार कल तापमान में हल्की […]

रांची : शहर में ठंड का कहर जारी है. आज शाम रांची का तापमान 24 डिग्री सेल्सियस है. तापमान में वृद्धि की वजह से लोगों को थोड़ी राहत है. शहर का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. वहीं न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस है. प्राप्त जानकारी के अनुसार कल तापमान में हल्की गिरावट की संभावना है. बादल छाये रह सकते हैं, इसलिए तापमान मेें गिरावट दर्ज किया जा सकता है. जानकारी के मुताबिक अगले चार दिनों तक धूप कम निकलेगा.

गौरतलब है कि ठंढ की वजह से लोगों को सर्दी और बुखार के प्रकोप का सामना करना पड़ रहा है. चार दिनों पहले आसमान में बादल छाये थे. बादल साफ होने के बाद तापमान में अचानक गिरावट हुई और सिटी वासियों को स्वास्थ्य की समस्याओं का सामना करना पड़ा. सर्दी व फ्लू की शिकायत देखने को मिल रही है. कल का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है . वहीं न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस होने की संभावना है. ठंढ की वजह से लोगों के जनजीवन पर भी असर पड़ सकता है.
रांची सहित झारखंड के अन्य शहरों में भी कमोबेश यही स्थिति बनी रहेगी. देवघर का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गयी है. कल झारखंड के अन्य जिलों में हल्के बादल छाये रहने की संभावना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >