झारखंड : संगठन दुरुस्त करने में जुटे डॉ अजय, 26- 27 को जिलाध्यक्षों की बुलायी बैठक, होगी इन मुद्दों पर चर्चा

रांची : कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार प्रदेश में संगठन को दुरुस्त करने में जुट गये है़ं पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से संवाद की प्रक्रिया शुरू की गयी है़ जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करने के लिए प्रदेश के नेताओं के साथ मंथन करेंगे़ इसी कड़ी में डॉ अजय ने 26 […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | November 25, 2017 6:55 AM
रांची : कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार प्रदेश में संगठन को दुरुस्त करने में जुट गये है़ं पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से संवाद की प्रक्रिया शुरू की गयी है़
जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करने के लिए प्रदेश के नेताओं के साथ मंथन करेंगे़ इसी कड़ी में डॉ अजय ने 26 और 27 नवंबर को जिलाध्यक्षों की बैठक बुलायी है़ पार्टी नेता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने बताया कि 26 नवंबर को जमशेदपुर के तिलक पुस्तकालय में होने वाली बैठक में पूर्वी सिंहभूम, प.सिंहभूम, सरायकेला–खरसावां, धनबाद और बोकारो के जिला अध्यक्ष भाग लेंगे़
27 नवंबर को कांग्रेस भवन में जिला अध्यक्षों की बैठक होगी़ इसमें रांची महानगर, रांची जिला (ग्रामीण), लोहरदगा, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, रामगढ़ और हजारीबाग के जिला अध्यक्ष भाग लेंगे़
मिली जानकारी के मुताबिक जिलाध्यक्षों से प्रदेश अध्यक्ष संबंधित जिले में सांगठनिक स्थिति पर चर्चा करेंगे़ कार्यकर्ता-नेताओं की सक्रियता और पिछले दिनों हुए कार्यक्रम की जानकारी लेंगे़ इसके साथ ही जिलाध्यक्षों के साथ आगे की रणनीति बनायी जायेगी़ आंदोलन से लेकर संगठन को मजबूत करने की कार्य योजना पर चर्चा होगी़ प्रदेश अध्यक्ष आने वाले दिनों के लिए जिलाध्यक्ष को टास्क देंगे़