झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय खलारी का परिणाम शत-प्रतिशत

झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय, खलारी में जैक दसवीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम शत-प्रतिशत रहा.

खलारी. झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय, खलारी में जैक दसवीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम शत-प्रतिशत रहा. विद्यालय की छात्राओं ने इस वर्ष उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता का नया कीर्तिमान स्थापित किया. विद्यालय की छात्रा निशा कुमारी ने 88.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय की टॉपर रही. वहीं राधा कुमारी ने 86.6 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि पूजा कुमारी ने 84.4 प्रतिशत अंक लाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया. इस वर्ष विद्यालय से कुल 43 छात्राओं ने परीक्षा में भाग लिया था, जिनमें सभी छात्राएं सफल रहीं. इनमें 36 छात्राओं ने प्रथम श्रेणी तथा 7 छात्राओं ने द्वितीय श्रेणी में सफलता प्राप्त की. विद्यालय की वार्डेन लालमनी कुमारी मुंडा सहित सभी शिक्षकों ने सफल छात्राओं को बधाई दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DINESH PANDEY

DINESH PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >