मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर रांची के कई स्कूल 7 सितंबर को बंद, यहां देखें पूरी लिस्ट

रांची के कई प्रमुख स्कूलों ने मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए सोमवार को एक दिन के लिए अपने दरवाजे बंद रखने का फैसला किया है। हालांकि, जिन स्कूलों में परीक्षाएं निर्धारित हैं, वे खुले रहेंगे।

रांची से राजेश झा की रिपोर्ट

रांची. उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन के बाद राजधानी रांची के कई स्कूलों ने सोमवार को अवकाश घोषित किया है. मंत्री के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए स्कूल प्रबंधन ने एक दिन के लिए विद्यालय बंद रखने का निर्णय लिया है. हालांकि, जिन स्कूलों में अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं निर्धारित हैं, वहां परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार स्कूल खुले रहेंगे.

रांची में इन स्कूलों में रहेगा अवकाश

सोमवार को बंद रहने वाले स्कूलों की सूची में कई प्रमुख शिक्षण संस्थान शामिल हैं.

  • संत थॉमस स्कूल
  • लेडी केसी रॉय स्कूल
  • बिशप स्कूल
  • शारदा ग्लोबल स्कूल
  • संत जेवियर्स स्कूल
  • केराली स्कूल
  • लिटिल एंजेल्स नर्सरी स्कूल
  • संत मेरीज स्कूल, डोरंडा
  • हिल टॉप स्कूल
  • डब्ल्यू जॉन मल्टीपर्पस स्कूल
  • संत फ्रांसिस स्कूल, हरमू
  • आर्चायकुलम स्कूल
  • सच्चिदानंद ज्ञान भारती स्कूल
  • जस्ट किड्स प्ले स्कूल, हेहल
  • जेके पब्लिक स्कूल, मधुकम
  • श्रद्धानंद बाल मंदिर, कमड़े
  • गुरुकुल वर्ल्ड प्ले स्कूल, मोरहाबादी व लालपुर
  • ओडीएम सफायर ग्लोबल स्कूल
  • चिरंजीवी ग्रुप ऑफ स्कूल्स
  • नोवल किड्स प्री-स्कूल
  • फर्स्ट मार्क पब्लिक स्कूल
  • यूरो किड्स स्कूल, मोरहाबादी और कांके
  • फर्स्ट लीप स्कूल, बरियातू
  • मेरे नन्हे कदम स्कूल
  • सेंट्रल एकेडमी स्कूल, बरियातू और कांके
  • क्लूनी कॉन्वेंट स्कूल, कोकर
  • जवाहर विद्या मंदिर, श्यामली
  • सेक्रेड हार्ट स्कूल
  • फर्स्ट क्राय स्कूल
  • संत माइकल प्ले स्कूल कैथरीन अकैडमी
  • गुरु गोविंद स्कूल
  • सुरेंद्रनाथ स्कूल

अर्द्धवार्षिक परीक्षा वाले स्कूलों में स्थिति अलग

कई स्कूलों में अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं चल रही हैं. ऐसे स्कूलों ने परीक्षा कार्यक्रम को देखते हुए विद्यालय खुला रखने का निर्णय लिया है. अभिभावकों और विद्यार्थियों से अपने-अपने स्कूल प्रबंधन की ओर से जारी सूचना के अनुसार ही स्कूल आने की अपील की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By वैभव विक्रम

वैभव विक्रम प्रभात खबर डिजिटल में डिजिटल पत्रकार हैं. पिछले पांच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और झारखंड से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों, खेल, शिक्षा, लाइफस्टाइल और धर्म से जुड़े विषयों पर काम कर रहे हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के झारखंड डेस्क के रांची एडिशन के लिए जिलों की खबरें कवर कर रहे हैं.

इससे पहले वर्ष 2023-24 में उन्होंने प्रभात खबर के खेल डेस्क के लिए खबरें लिखीं. वर्ष 2024-26 के दौरान वे न्यूज11 भारत के साथ झारखंड की खबरों पर काम कर चुके हैं. स्थानीय घटनाक्रम और जमीनी मुद्दों को सरल, स्पष्ट और प्रभावी तरीके से डिजिटल पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता का प्रमुख हिस्सा रहा है.

झारखंड के समाचार, खेल, शिक्षा, लाइफस्टाइल और धार्मिक-सामाजिक गतिविधियों में उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता में खबरों को पाठकों के लिए उपयोगी, रोचक और सहज बनाने के साथ इन विषयों पर अपने विचार और विश्लेषण प्रस्तुत करना भी पसंद करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >